2 नवंबर, 2026, अल्मोड़ा
डॉ. विनिता गौरी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 25–26 अक्टूबर, 2026 को यूकॉस्ट, विज्ञान धाम, झाझरा, देहरादून में आयोजित 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

डॉ. विनिता गौरी वर्तमान में भाकृअनुप–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में “सफेद ग्रब एवं मृदा आर्थ्रोपोड पीड़क पर अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजना” के अंतर्गत यंग प्रोफेशनल-II के पद पर कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से सफेद ग्रब एवं मृदा आर्थ्रोपोड पीड़क तथा उनके जैविक नियंत्रण से संबंधित शोध कार्यों में योगदान दे रही हैं।
उन्होंने 25 जुलाई 2024 से 15 जनवरी 2025 तक वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार सिंह तथा 16 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक डॉ. के.के. मिश्रा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात 2 सितंबर, 2025 से वह डॉ. प्रताप दिवेकर के मार्गदर्शन में यंग प्रोफेशनल-II के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. विनिता ने यूकॉस्ट एवं चयन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर संस्थामन निदेशक एवं समस्तन कार्मिकों ने डॉ. विनिता को बधाई तथा भविष्यर के प्रयासों के लिए शुभकामनायें प्रेषित की हैं।
(भाकृअनुप–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा)








फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें