भाकृअनुप ने पशुधन तथा कुत्तों की 16 नई नस्लों का किया पंजीकरण

भाकृअनुप ने पशुधन तथा कुत्तों की 16 नई नस्लों का किया पंजीकरण

7 अगस्त, 2026, नई दिल्ली

भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) ने 16 नई स्वदेशी नस्लों को मान्यता दी है।

आज नई दिल्ली में डॉ. राघवेंद्र भट्टा, उप महानिदेशक (पशु विज्ञान), भाकृअनुप, नई दिल्ली की अध्यक्षता में आयोजित नस्ल पंजीकरण समिति की 14वीं बैठक में पशुधन और कुत्तों की नस्लों के पंजीकरण की सिफारिश की गई, जिससे दस्तावेजीकरण को और समृद्ध करने तथा गैर-वर्णित आनुवंशिक संसाधनों को कम करने में योगदान मिलेगा।

भाकृअनुप-एनबीएजीआर, करनाल, जो भारत में पशुधन और कुक्कुट नस्लों के पंजीकरण के लिए नोडल संस्थान है, ने नव-पंजीकृत नस्लों के लिए विशिष्ट परिग्रहण संख्याएं आवंटित की हैं।

नव-पंजीकृत पशु नस्लों की परिग्रहण संख्याएं

S.N.SpeciesBreedHome TractAccession Number
1CattleKoppalKarnatakaINDIA_CATTLE_0800_KOPPAL_03056
2CattleMahakaushaliMadhya PradeshINDIA_CATTLE_1000_MAHAKAUSHALI_03057
3CattlePeriyarKeralaINDIA_CATTLE_0900_PERIYAR_03058
4CattleUmardaMaharashtraINDIA_CATTLE_1100_UMARDA_03059
5BuffaloGomanchaliGoaINDIA_BUFFALO_3500_GOMANCHALI_01023
6GoatBattisiRajasthan and Uttar PradeshINDIA_GOAT_1720_BATTISI_06044
7GoatTotapuriRajasthanINDIA_GOAT_1700_TOTAPURI_06045
8SheepAsomiAssamINDIA_SHEEP_0200_ASOMI_14047
9SheepKow DebarUttarakhandINDIA_SHEEP_2400_KOWDEBAR_14048
10SheepMadgyalMaharashtra and KarnatakaINDIA_SHEEP_1108_MADGYAL_14049
11SheepSeemanchaliBiharINDIA_SHEEP_0300_SEEMANCHALI_14050
12DonkeyBrajUttar PradeshINDIA_DONKEY_2000_BRAJ_05005
13HorseKashmiriJammu & Kashmir (UT)INDIA_HORSE_0700_KASHMIRI_07009
14PigNagalNagalandINDIA_PIG_1400_NAGAL_09016
15YakSikkimeseSikkimINDIA_YAK_2200_SIKKIMESE_16003
16DogKombaiTamil NaduINDIA_DOG_1800_KOMBAI_19006

नव-पंजीकृत नस्लों में उमरदा, पेरियार, कोप्पल और महाकौशली मवेशी; गोमंचली भैंस; मदग्याल, सीमांचली, कोव देबर और असोमी भेड़; टोटापुरी और बत्तीसी बकरी; कोंबई कुत्ता; नागल सुअर; कश्मीरी पोनी; ब्रज गधा; और सिक्किमी याक शामिल हैं।

इन नस्लों में 9 प्रजातियां शामिल हैं और ये 13 राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित हैं। भाकृअनुप-एनबीएजीआर द्वारा पंजीकृत नस्लों की कुल संख्या अब 262 हो गई है, जिसमें 258 स्वदेशी और 4 सिंथेटिक नस्लें शामिल हैं।

इन नस्लों का पंजीकरण भारत की स्वदेशी पशु आनुवंशिक विविधता को बनाए रखने में पशुपालकों, प्रजनकों, राज्य पशुपालन विभागों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल)

×