18 मार्च, 2026, हैदराबाद
भाकृअनुप–भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-आएआरआई), हैदराबाद, में आज यौन उत्पीड़न निवारण (पीओएससीएच) जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा जानकारीपूर्ण सत्र प्रस्तुत किया गया। इनमें श्रीमती भारती कलावगुंटा, सह-संस्थापक, ट्रीनित्रा फाउंडेशन ने ‘यौन उत्पीड़न की समझ तथा पीओएससीएच अधिनियम, 2013 – कानूनी ढांचा’ विषय पर व्याख्यान दिया, जबकि श्रीमती मूगा जयश्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साईओ), प्रकृति एनवायरनमेंट सोसाइटी ने ‘पीओएससीएच जागरूकता: कार्यस्थल पर सुरक्षा और समानता को बढ़ावा’ विषय पर अपना विचार साझा किया।’

कार्यक्रम में सुरक्षित, सम्मानजनक तथा समावेशी कार्यस्थल वातावरण को बढ़ावा देने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही पीओएससीएच अधिनियम, 2013 के अंतर्गत कर्मचारियों के अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया।
(स्रोत: भाकृअनुप–भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें