पौध स्वास्थ्य क्लिनिक पर प्रशिक्षण का आयोजन

पौध स्वास्थ्य क्लिनिक पर प्रशिक्षण का आयोजन

22 मार्च, 2024, नामसाई

कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), नामसाई, ने आज नामसाई जिले के कृष्णापुर गांव में राष्ट्रीय नवाचार जलवायु सहनशील कृषि (निक्रा) कार्यक्रम के प्रौद्योगिकी प्रदर्शन घटक के अंतर्गत पौध स्वास्थ्य क्लिनिक विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

 Training on Plant Health Clinic

केवीके नामसाई की डॉ. मधुमिता सोनोवाल बोरा, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण), ने कृषि एवं बागवानी फसलों में जैव-कीटनाशकों के विभिन्न उपयोगों की जानकारी दी। उन्होंने फसलों में रोगों एवं कीटों के नियंत्रण हेतु अनुशंसित मात्रा में जैव-कीटनाशकों के प्रयोग पर भी विशेष जोर दिया।

निक्रा-टीडीसी की एसआरएफ नैंग नैन्सी मंग्लांग ने किसानों के बीच नीम खली, नीम तेल, ट्राइकोडर्मा विरिडे तथा स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस जैसे जैव-कीटनाशकों का वितरण किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 32 किसान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि विज्ञान केन्द्र, नामसाई)

×