Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

30 सितम्बर, 2025, हैदराबाद

भाकृअनुप-केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, संतोषनगर, हैदराबाद में हिंदी पखवाड़ा (सितंबर 1-15) का आयोजन किया गया।

 

श्री बाबुल कुमार सिन्हा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (वरिष्ठ ग्रेड) तथा राजभाषा अधिकारी की अध्यक्षता वाली आयोजन समिति ने संस्थान के कर्मचारियों के लिए पखवाड़े के दौरान कई हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, टिप्पण-आलेखन, गायन, भाषण, प्रशासनिक अनुवाद और वैज्ञानिक अनुवाद शामिल थे।

30 सितंबर 2025 को पखवाड़े के समापन समारोह में, डॉ विनोद कुमार सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, संतोषनगर, हैदराबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ सिंह ने अपने संबोधन में, आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग में संस्थान के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की तथा राजभाषा नीति दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गतिविधियों को अधिकतम करने पर जोर दिया।

   

डॉ. सिंह ने 43 प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए।  इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान हिंदी में प्रकाशित सर्वोत्तम वैज्ञानिक शोध पत्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

संस्थान के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

(स्रोतः  भाकृअनुप-केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, संतोषनगर, हैदराबाद)