This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
विश्व आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम आयोजित

7 नवंबर 2023, गोवा

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने आज संस्थान में "एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद" विषय पर क्षेत्रीय आयुर्वेद खनिज और समुद्री औषधीय संसाधन अनुसंधान केंद्र, रिबंदर, गोवा के सहयोग से विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया।

World Ayurveda Day Program

डॉ. ए. रायज़ादा, प्रभारी निदेशक, भाकृअनुप-सीसीएआरआई ने आयुर्वेद के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. जी.वी. रमाना, आरओ (आयु) ने आयुर्वेद दिवस के महत्व और आरएआरआईएम और एमएमआर की गतिविधियों के बारे में बात की। उन्होंने आयुर्वेद की पद्धतियों और आरएआरआईएम एवं एमएमआर में अनुसंधान गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

डॉ. एच.के. गुप्ता, आरओ (आय) ने "मानसिक स्वास्थ्य के महत्व" के बारे में जानकारी दी।

डॉ. नीथू केसवन, आरओ (एवाई) ने स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 'दिनचर्या' प्रथा के बारे में जानकारी दी।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा)