This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा एशियन सिट्रस कांग्रेस- 2023 की वेबसाइट का लोकार्पण

3 जून, 2023, नागपुर

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी ने आज यहां एशियन साइट्रस कांग्रेस-2023 (एसीसी-2023) की औपचारिक रूप से वेबसाइट लॉन्च की। केन्द्रीय मंत्री ने एसीसी- 2023 की शानदार सफलता की कामना की।

Website-Asian-Citrus-Congress-2023-02_0

डॉ. दिलीप घोष, निदेशक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान; इंडियन सोसाइटी ऑफ सिट्रीकल्चर के अध्यक्ष और एसीसी- 2023 के संयोजक लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित थे।

एसीसी- 2023 की वेबसाइट (https://accindia2023.iscindia.org.in) को हितधारकों द्वारा सूचना, ऑनलाइन सार प्रस्तुत करने और पंजीकरण के लिए दुनिया भर में व्यापक प्रचार के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भाकृअनुप-राष्ट्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान, नागपुर के सहयोग से इंडियन सोसाइटी ऑफ सिट्रीकल्चर (आईएससी); एशिया-पैसिफिक एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूशंस, थाईलैंड एंड कोरियन सोसाइटी फॉर सिट्रस एंड सबट्रॉपिकल क्लाइमेट फ्रूट्स, साउथ कोरिया 28 से 30 अक्टूबर, 2023 तक नागपुर, महाराष्ट्र में एग्रो-इकोनॉमिक प्रॉस्पेरिटी के लिए सिट्रीकल्चर को आगे बढ़ाने पर "एशियन सिट्रस कांग्रेस- 2023" का आयोजन कर रहा है।

"एशियन सिट्रस कांग्रेस- 2023" जो दुनिया में अपनी तरह का पहला आयोजन होने के साथ-साथ इसमें दुनिया भर के 300 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है, विभिन्न एशियाई देशों के सिट्रीकल्चर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह कांग्रेस सभी हितधारकों को अपने ज्ञान को साझा करने का एक समग्र मंच प्रदान करेगी जो बदलते परिदृश्य में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत बन सकेगा।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान, नागपुर)