6 जून 2026, मध्य प्रदेश
श्री ज्ञानेन्द्र देव त्रिपाठी, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, डेयर एवं सचिव, भाकृअनुप ने आज डॉ. अशोक कुमार सिंह, कुलपति, रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के साथ, भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी अनुसंधान केन्द्र, दतिया, मध्य प्रदेश का दौरा किया।
दौरे के दौरान उन्होंने प्रायोगिक अनुसंधान स्थलों की समीक्षा की और केन्द्र के विभिन्न अनुसंधान प्रखंडों का निरीक्षण किया। उन्होंने वैज्ञानिकों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ संवाद किया तथा चल रही अनुसंधान गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।
श्री त्रिपाठी ने कार्बन क्रेडिट तंत्र को सुव्यवस्थित करने तथा कार्बन पृथक्करण क्षमता पर अनुसंधान को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने केन्द्र को बुंदेलखंड क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान के अधिक अवसरों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सतत कृषि के विकल्प के रूप में बहुवर्षीय फल फसलों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा भविष्य की अनुसंधान प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की गई। श्री त्रिपाठी ने केंद्र के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में सतत कृषि विकास के लिए निरंतर अनुसंधान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें