This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
श्री भगवंत खुबा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में लिया भाग

25 नवंबर, 2023, कोल्हापुर

श्री भगवंत खूबा (राज्य मंत्री, रसायन एवं उर्वरक, भारत सरकार) ने आज भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया।

Shri. Bhagwanth Khuba Ji participated in Viksit Bharat Sankalp Yatra  Shri. Bhagwanth Khuba Ji participated in Viksit Bharat Sankalp Yatra

श्री खुबा ने गांव के समग्र विकास तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में बात की। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं पहलों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचने पर भी जोर दिया।

Shri. Bhagwanth Khuba Ji participated in Viksit Bharat Sankalp Yatra

श्री खुबा ने केवीके, कनेरी के प्रदर्शन भूखंडों (प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के तहत) का दौरा किया और कृषक समुदाय के लिए प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों, वर्मीकम्पोस्टिंग, गौशाला आदि को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पी.पी. अद्रुष्य काडसिद्धेश्वर स्वामीजी, अध्यक्ष, श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र और केवीके के कर्मचारी से भी बातचीत की।

इस अवसर पर, श्री अरुण भिगारदेवे (डीएसएओ, कोल्हापुर), डॉ. रविंद्र सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, केवीके कनेरी), श्री निशांत पाटिल (सरपंच, कनेरी) और श्री विजय यादव (बीडीओ, करवीर) उपस्थित थे।

(स्रोत: भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र)