राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम के 7वें और 8वें बैच का आयोजनd

राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम के 7वें और 8वें बैच का आयोजनd

3 फरवरी, 2026, बरेली

भाकृअनुप–भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली, ने आज राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम के 7वें और 8वें बैच का आयोजन किया।

इन बैचों के पूरा होने के साथ, कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित प्रतिभागियों की कुल संख्या 308 हो गई है। इस कार्यक्रम का मकसद जमीनी स्तर पर कर्मचारियों के बीच क्षमता निर्माण को मजबूत करना, कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार करना तथा सेवा-उन्मुख दक्षताओं को बढ़ाना है। इसमें प्रशिक्षुओं की तरफ से उत्साहजनक भागीदारी एवं सकारात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है।

डॉ. के.के. रजक, नोडल अधिकारी, भाकृअनुप–आईवीआरआई, को प्रभावी समन्वय के लिए तथा मास्टर ट्रेनर श्री आशीष वर्मा, श्री अश्विनी कुमार और डॉ. विकास को ट्रेनिंग सेशन को सफलतापूर्वक आयोजित करने में उनके समर्पित प्रयासों के लिए हार्दिक सराहना करता है।

(स्रोत: भाकृअनुप–भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली)

×