This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
राज्य मंत्री (मत्स्यिकी), पश्चिम बंगाल ने सीबा के काकद्वीप अनुसंधान केन्द्र का दौरा किया

काकद्वीप, 5 नवम्बर 2012

ciba-kakdwip-14-11-2012-1_0.jpgश्री सुब्रत साहा, राज्य मंत्री (मत्स्यिकी), पश्चिम बंगाल सरकार ने 5 नवंबर 2012 को केन्द्रीय खारा जलजीव पालन अनुसंधान संस्थान (सीबा) के काकद्वीप अनुसंधान केन्द्र (केआरसी) का दौरा किया। उन्होंने सीबा और अनुसंधान केन्द्र द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों और कार्यों की सराहना की जो किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सहायक हैं। श्री साहा ने पश्चिम बंगाल में कृषक समुदाय की बेहतरी के लिए एनएफडीबी, एनएआईपी, और सीपीडब्ल्यूएफ के तहत विभिन्न परियोजनाएं चलाने के लिए सीबा के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

ciba-kakdwip-14-11-2012-2_0.jpg श्री साहा ने एशियाई समुद्री बास की खेती के अग्रिम खेत प्रदर्शनों की भी सराहना की तथा सीबा, काकद्वीप द्वारा विभिन्न मछली समूहों के उत्पादन की प्रशंसा के साथ-साथ गोली आहार द्वारा समुद्री बास और सफेद झींगे की खेती पर शोध आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने सीबा की मछली, झींगे और केकड़े की सतत वैज्ञानिक खेती में संलग्न होने और गरीब व छोटे किसानों को प्रशिक्षण देने पर सराहना की।

राज्य के मत्स्यिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गणमान्य अतिथियों के साथ केंद्र का दौरा किया और सीबा के वैज्ञानिकों ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से समझाया।

(स्रोतः सीबा)
(हिन्दी प्रस्तुतिः एनएआईपी मास मीडिया परियोजना, कृषि ज्ञान प्रबंध निदेशालय)