Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-आईआईएमआर, लुधियाना ने अपना 7वां स्थापना दिवस मनाया

9 फरवरी, 2022, लुधियाना

भाकृअनुप-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना, पंजाब ने आज अपना 7वां स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस पर व्याख्यान देते हुए मुख्य अतिथि पद्म विभूषण डॉ. आर.एस. परोदा, अध्यक्ष, टीएएएस ने कहा कि एसडीजी-II पोषण सुरक्षा प्राप्त करने के लिए है और मक्का जलवायु परिवर्तन से निपटने और फसल विविधीकरण को प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अनाज के बीच अद्भुत फसल है। डॉ. परोदा ने सफल मक्का मिशन के लिए सार्वजनिक संस्थानों और निजी क्षेत्र की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना एवं मक्का की फसल के लिए अधिक गहन शोध की आवश्यकता पर बल दिया।

ICAR-IIMR_01.jpg  ICAR-IIMR_02.jpg

विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.के. शर्मा, पूर्व कुलपति, सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश ने कहा कि मक्का अद्वितीय एवं दिलचस्प फसल है और इसके अधिक नए जीन एवं उत्पादों का अध्ययन और खोज करने की जरुरत है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. पी.एल. गौतम, पूर्व अध्यक्ष, पीपीवी एवं एफआरए, नई दिल्ली ने खाद्य, चारा और औद्योगिक क्षेत्र में मक्का की उपयोगिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।

डॉ. के.वी. प्रभु, अध्यक्ष, पीपीवी और एफआरए, नई दिल्ली ने संकर मक्का के रकबे को पर्याप्त रूप से बढ़ाने का आग्रह किया, जो अगले दशक में 95% तक हो सकता है। डॉ प्रभु ने कहा कि अच्छे कृषि विज्ञान और फसल संरक्षण प्रथाओं को अपनाने के माध्यम से रबी मक्का के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

डॉ. आर.के. सिंह, एडीजी (सीसी और एफएफसी), भाकृअनुप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न भाकृअनुप प्रकाशनों का विमोचन किया।

डॉ. सुजय रक्षित, निदेशक, भाकृअनुप-आईआईएमआर, लुधियाना ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर पहाड़ी क्षेत्र के लिए संस्थान की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

संस्थान ने मक्का उत्पादन में अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने एवं देश में भोजन, चारा एवं पोषण सुरक्षा विकसित करने के लिए देश के उत्तर-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र में मक्का अनुसंधान के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए "पूर्वोत्तर पहाड़ी क्षेत्र में मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने: आगे बढ़ने का रास्ता" पर राष्ट्रीय वेबिनार का भी आयोजन किया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना, पंजाब)