This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
“आजादी का अमृत महोत्सव एवं राजभाषा” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

7 से 8 मार्च, जबलपुर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर द्वारा संयुक्त रुप से परिषद के अधीनस्थ पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र में स्थित संस्थानों में राजभाषा का कार्य देख रहे अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव एवं राजभाषा’’ विषय पर हिन्दी कार्यशाला का आयोजन दिनांक 7 - 8 मार्च 2022 को जबलपुर में किया गया।

1

मुख्य अतिथि प्रो. कपिलदेव मिश्रा, कुलपति, रानी दुर्गावती वि. वि., जबलपुर; डॉ. जे.एस. मिश्र, निदेशक खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय, जबलपुर; श्रीमती सीमा चोपड़ा, निदेशक राजभाषा, भाकृअनुप, नई दिल्ली; डॉ. पी.के.सिंह, सह अध्यक्ष, राजभाषा एवं श्री बसंत मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ववलन तथा मॉ सरस्वती को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

“आजादी का अमृत महोत्सव एवं राजभाषा” विषय पर

राजभाषा के कार्यशाला संबंधित विभिन्न बहुउपयोगी सत्र आयोजित किये जिसमें, श्रीमती सीमा चोपड़ा, निदेशक (रा.भा.), भाकृअनुप नई दिल्ली ने सत्र-1 में भाकृअनुप मुख्यालय और विभिन्न संस्थानों में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रो. अरूण कुमार, जबलपुर ने सत्र - 2  में आजादी के 75 वर्षः राजभाषा हिन्दी की विकास यात्रा पर व्याख्यान दिए। श्री राज रंजन श्रीवास्तव, सचिव, नराकास कार्यालय मुख्यालय, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर ने सत्र - 3 में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुवाद की विधा, वैज्ञानिक अनुवाद संबंधी समस्याएं तथा अनुवाद को सरल कैसे बनाएं इन पर विचार व्यक्त किया। श्री घनश्याम नामदेव, सहायक निदेशक, हिन्दी  शिक्षण योजना, जबलपुर केंद्र ने सत्र - 4 में सरकारी कामकाज को ई-टूल्स के माध्यम से सरल और सहज ढ़ंग से करने की जानकारी दी। श्री मनोज कुमार, राजभाषा अनुभाग, भाकृअनुप, नई दिल्ली ने सत्र - 5 में संसदीय राजभाषा के निरीक्षण प्रश्नावली को सभी तरीके से भरने पर जोर दिया।  सत्र - 6 खुले मंच में डॉ. पी.के.सिंह, सह अध्यक्ष, राजभाषा, खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय, जबलपुर,  श्रीमती सीमा चोपड़ा एवं श्री बंसत मिश्रा प्रभारी राजभाषा द्वारा राजभाषा हिन्दी के कार्य में आने वाली विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों एवं शंकाओ सम्बंधी प्रतिभागियों की समस्याओं पर परिचर्चा करते हुए समाधान किया गया तथा प्रतिभागियों द्वारा राजभाषा की बेहतरी हेतु दिए गये विभिन्न सुझावों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा किए गए।

कार्यशाला का समापन प्रो. पी.के. बिसेन कुलपति, जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ.एस.के.चौधरी उप महानिदेशक (प्रा.सं.प्र.) भाकृअनुप नई दिल्ली की अध्यक्षता में दिनांक 8 मार्च 2022 को किया गया। माननीय अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।

इस दो दिवसीय हिन्दी कार्यशाला में परिषद् एवं नराकास के विभिन्न केन्द्रीय संस्थानों से 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर)