This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-वीपीकेएएस अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग में श्री अन्न से संबन्धित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

19 मार्च, 2024, हवालबाग

भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस), अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग में श्री अन्न से संबंधित दो दिवसीय (18 से 19 मार्च) कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, 2023- 24 के अंतर्गत कृषि विभाग, बदायूँ (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रायोजित किया गया था।

भाकृअनुप-वीपीकेएएस अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग में  श्री अन्न से संबन्धित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  भाकृअनुप-वीपीकेएएस अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग में  श्री अन्न से संबन्धित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक, डॉ. लक्ष्मीकान्त द्वारा किसानों को संबोधित किया गया। उन्होंने श्री अन्न फसलों की पोषण सुरक्षा में महता के बारे में बताया। इसके साथ ही, निदेशक ने किसानों को श्री अन्न फसलों की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिये इसककी खेती में उन्नत तकनीकी को अपनाकर उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाकृअनुप-वीपीकेएएस अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र, हवालबाग में  श्री अन्न से संबन्धित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  ​​​​11

इस अवसर पर फसल सुधार विभाग के अध्यक्ष, डॉ. एन.के. हेड़ाऊ तथा फसल उत्पादन विभाग के अध्यक्ष, डॉ. बी.एम. पाण्डे द्वारा भी किसानों को संबोधित किया गया।

कृषकों को श्री अन्न से संबन्धित विभिन्न आयामों, जैसे- उन्नत उत्पादन तकनीकी, पोषण सुरक्षा में इसका योगदान, मूल्य वर्धित उत्पाद तैयार करने साथ-साथ कटाई उपरांत प्रबंधन आदि के बारें में कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण दिया गया। श्री अन्न फसलों के उत्पादन विधि के अलावा किसानों को आय वृद्धि हेतु मशरूम उत्पादन, उन्नत सब्जी उत्पादन एवं जैविक खेती के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

यहां, किसानों द्वारा अपने अनुभव साझा किये गये साथ ही कार्यक्रम के अंत में निदेशक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से 30 महिला एवं पुरुष कृषकों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी की।

(स्रोतः भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा)