This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई, अविकानगर में दो दिवसीय शोध कार्य हेतु रिव्यु मीटिंग आयोजित

24 फरवरी, 2024, अविकानगर 

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान (सीएसडब्ल्यूआरआई), अविकानगर में आज अनुसन्धान सलाहकार समिति की दो दिवसीय (22 से 23 फरवरी ) शोध कार्य हेतु रिव्यु मीटिंग की शुरुआत हुई।

भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई, अविकानगर में दो दिवसीय शोध कार्य हेतु रिव्यु मीटिंग आयोजित  भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई, अविकानगर में दो दिवसीय शोध कार्य हेतु रिव्यु मीटिंग आयोजित

डॉ. विष्णु शर्मा, अध्यक्ष, अनुसन्धान सलाहकार समिति (आरएसी), सीएसडब्ल्यूआरआई तथा पूर्व कुलपति वेटरनरी विश्वविधालय राजुवासु, बीकानेर, डॉ. जी.के. गौड़, सहायक महानिदेशक, भाकृअनुप एवं पशुपालन के विभिन्न विषय के एक्सपर्टस डॉ. आर.के. सावयन, डॉ. पी.के. दास, डॉ वी.के. कुलकर्णी द्वारा अविकानगर के विभिन्न शोध कार्यों की दिशा एवं परिणाम का विस्तार से आकलन किया जा रहा हैl

डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक(सीएसडब्ल्यूआरआ) द्वारा सभी एक्सपर्टस को संस्थान के विभिन्न सेक्टर्स के भेड़-बकरी एवं खरगोश की उत्पादन क्षमता एवं किसानो को दी जा रही नस्ल के बारे मे विस्तार से बताया गयाl निदेशक द्वारा संस्थान के शोध एवं किसानो की जागरूकता हेतु स्वास्थ्य शिविर, रात्रि चौपाल, एवं ऊन्नत नस्ल के पशुओ का प्रदर्शन के बारे में प्रेजेंटेशन आरएसी टीम को दिया गयाl

डॉ. विष्णु शर्मा, अध्यक्ष, आरएसी समिति संस्थान के कार्य को लेकर खुश रहे और संस्थान को भविष्य के हिसाब से शोध के नए क्षेत्र में कार्य करने के सुझाव और पहलुओं पर संस्थान की टीम के साथ विस्तृत चर्चा कियाl   

अविकानगर संस्थान के विभिन्न विभागों और क्षेत्रीय केन्द्र के विभागाध्यक्ष, प्रभारी द्वारा पिछले सालो में अपने विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध और प्रसार-प्रचार कार्यों का प्रेजेंटेशन आरएसी समिति को दिया गयाl

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान, अविकानगर)