This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई अविकानगर एवं केड फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

23 जनवरी, 2024, अविकानगर

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान (सीएसडब्ल्यूआरआई), अविकानगर में एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर एवं केड फाउंडेशन उदयपुर के तत्वावधान में चार राज्यों (राजस्थान, हरियाणा,  मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना) के 45 पशुपालक किसानों (44 पुरुष एवं 1 महिला) का सातवें बैच का व्यवसायिक भेड़-बकरी एवं खरगोश पालन के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण (17 से 23 जनवरी) में पांच दिवसीय उदयपुर मे तथा दो दिवसीय प्रशिक्षण अविकानगर में आयोजित किया गयाl

भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई अविकानगर एवं केड फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न  भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई अविकानगर एवं केड फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता, डॉ. रणधीर सिंह भट्ट, अध्यक्ष, पशु पोषण विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपको पशुपालन, जैसे- भेड़, बकरी, खरगोश, आदि में वैज्ञानिक विधि को अपनाना हैl डॉ. सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आप लोग वैज्ञानिक तरीके से भेड़-बकरी पालन कर धीरे धीरे पशुपालन उद्यमिता के रूप में इसे विकसित कर सकते हैं साथ ही समेकित खेती द्वारा अपने परिवार को वर्षभर आर्थिक मजबूती प्रदान कर  सकते हैं तथा लोगों को भी रोजगार दे सकते है l

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षण लेने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गयाl

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर)