This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीसीडब्ल्यूआरआई अविकानगर में जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, चाकसू, जयपुर के एग्रीकल्चर स्नातक छात्रों द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

17 दिसम्बर, 2023, अविकानगर

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान (सीसीडब्ल्यूआरआई), अविकानगर में आज जगन्नाथ यूनिवर्सिटी चाकसू जयपुर के 70 एग्रीकल्चर स्नातक छात्रों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

भाकृअनुप-सीसीडब्ल्यूआरआई अविकानगर में जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, चाकसू, जयपुर के एग्रीकल्चर स्नातक छात्रों द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक (सीसीडब्ल्यूआरआई), ने बताया कि कृषि व पशुपालन भविष्य में छात्रों को जागरूक कर इसमें उद्यमिता के लिए नया आयाम देगा। उन्होंने कहा कि छात्र यहां भ्रमण के दौरान संस्थान के दुम्बा भेड़, अविशान भेड़, बकरी एवं खरगोश पालन इकाई का विजिट किया और इससे व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।

संस्थान के कर्मचारियों ने संस्थान में चल रहे शोध कार्य को स्टूडेंट्स से शेयर किया।

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान, अविकानगर)