This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई अविकानगर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

15 दिसम्बर, 2023, अविकानगर

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान (सीएसडब्ल्यूआरआई), अविकानगर में आज अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत "ऊनत भेड़-बकरी एवं खरगोश पालन" पर पांच दिवसीय (11 से 15 दिसम्बर, 2023) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl

भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई अविकानगर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई अविकानगर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक (सीएसडब्ल्यूआरआई), द्वारा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए आग्रह किया कि आप बाजार की आवश्यकता के अनुसार अपनी खेती व पशुपालन करें, जिससे अच्छा मुनाफा डिमांड के अनुसार मिल सकेl उन्हेंने कहा कि संस्थान से प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान को अपने फार्म में उपयोग कर अपने को समृद्ध करना है। डॉ. तोमर ने प्रशिक्षुओं को भारत सरकार की योजनाओं से लाभ लेकर खेती और पशुपालन को उद्यमिता की ओर ले जाने के लिए प्रेरित कियाl निदेशक द्वारा सभी प्रशिक्षु किसानों को प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र का वितरण कियाl

डॉ. अजय कुमार नोडल, ऑफिसर, एससीएसपी उपयोजना ने संस्थान द्वारा मालपुरा के विभिन्न गाँव में किये जा रहे कार्य को विस्तार से संबोधित किया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मालपुरा तहसील के बरोल गाँव के 25 अनुसूचित जाति समाज के महिला व पुरुष ने संस्थान में विभिन्न विषय- नस्ल चयन, पोषण, स्वास्थ्य, प्रजनन, चारा एवं उत्पादों का बाजार अनुसार वैल्यू एडिशन पर विस्तार से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान, अविकानगर)