This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ द्वारा मात्स्यिकी संरक्षण एवं संवर्धन में प्रगति लाने के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित

17 नवंबर, 2023, लखनऊ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर), लखनऊ ने अपनी जलकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण इकाई, चिनहट, लखनऊ के माध्यम से अनुसूचित जाति के मत्स्य पालकों के लिए मात्स्यिकी संरक्षण एवं संवर्धन में प्रगति लाने के हेतु तीन दिवसीय (15- 17 नवंबर) क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया।

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ द्वारा मात्स्यिकी संरक्षण एवं संवर्धन में प्रगति लाने के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित  भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ द्वारा मात्स्यिकी संरक्षण एवं संवर्धन में प्रगति लाने के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित

प्रशिक्षण का उद्घाटन, डॉ. यू.के. सरकार, निदेशक, भाकृअनुप-एनबीएफजीआर ने किया। डॉ. सरकार ने मत्स्य पालन उद्यमिता के अवसरों को अपनाकर अपनी आजीविका का उत्थान करने तथा अपनी आय बढ़ाने के लिए मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित किया।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अनुसूचित जाति के 30 मत्स्य पालकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

(भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ)