This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में हिंदी चेतना मास समारोह संपन्न

16 अक्टूबर, 2023, हैदराबाद

भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में आयोजित हिंदी चेतना मास (14 सितम्बर से 13 अक्टूबर, 2023) समारोह समारोह का शुभारंभ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गान से हुआ था। इस चेतना मास में कुल 11 (9 एकल तथा 2 सामूहिक) हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रशासनिक, शोध अध्येताओं ने बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया था।

भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में हिंदी चेतना मास समारोह संपन्न  भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में हिंदी चेतना मास समारोह संपन्न

आज , डॉ. तारा सत्यवती, निदेशक, भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान ने इस समापन समारोह में कहा कि संस्थान में आयोजित इस भव्य समारोह में अधिकारियों के उत्साह व उमंग को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को राजभाषा हिंदी का सम्मान करना चाहिए और अपने दैनिक कार्यों में बढ़-चढ़कर इसका उपयोग करना चाहिए, यह हमारा कर्तव्य भी है।

भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में हिंदी चेतना मास समारोह संपन्न  भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में हिंदी चेतना मास समारोह संपन्न

डॉ. जिनु जेकब, वैज्ञानिक एवं प्रभारी, हिंदी कक्ष ने समारोह के अध्यक्ष एवं उपस्थित सभी सहभागियों के स्वागत संबोधन के साथ संस्थान में संपन्न राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी गतिविधियों पर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

श्रीमती ऋतु दलाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने संस्थान के प्रशासनिक अनुभाग में राजभाषा कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति एवं भावी कार्यान्वयन गतिविधियों से अवगत कराया।

डॉ. महेश कुमार, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (राजभाषा) ने हिंदी चेतना मास के दौरान आयोजित विविध कार्यक्रमों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सहभागियों, निर्णायकों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

निदेशक ने इस समापन समारोह के दौरान संस्थान में राजभाषा कार्यान्वयन को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु श्रीमती ऋतु दलाल, श्रीमती वी एस जी पार्वती तथा श्रीमती जी सरस्वती को वार्षिक नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। तत्पश्चात उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं सहभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र तथा निर्णायकों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।

डॉ. महेश कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन सहित राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

(स्रोतः भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)