This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर की फार्मर फर्स्ट परियोजना के तहत पशु स्वास्थ्य शिविर एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

23 सितंबर, 2023, अविकानगर

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर की फार्मर फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत गांव अरनिया, तहसील, मालपुरा, जिला, टोंक में पशु स्वास्थ्य शिविर एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन आज शनिवार सुबह को संस्थान की ओर से किया गयाl

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर की फार्मर फर्स्ट परियोजना के तहत पशु स्वास्थ्य शिविर एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद आयोजित  भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर की फार्मर फर्स्ट परियोजना के तहत पशु स्वास्थ्य शिविर एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

पशु स्वास्थ्य शिविर एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद में पधारे मुख्य अतिथि, श्री कन्हैया लाल चौधरी, विधायक, मालपुरा ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं पशुपालन आधारित योजनाओं के बारे में विस्तार से किसानों को समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेती की आधुनिक तकनीकियों को अपनाकर ही अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।

  भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर की फार्मर फर्स्ट परियोजना के तहत पशु स्वास्थ्य शिविर एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक, केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर ने बताया कि खेती एवं पशुपालन को उद्यमिता के रूप में तथा शहरी आबादी की आवश्यकता के हिसाब से विकसित कर मुनाफा कमाया जा सकता हैl उन्होंने कहा कि आप किसान गांव में सहकारिता का निर्माण एवं विकास करके अपने उत्पादों को नजदीक के शहरों में पहुंचा कर मुनाफा कमा सकते हैंl

डॉ. सत्यवीर सिंह डांगी, प्रधान अन्वेषक, फार्मर फर्स्ट परियोजना ने बताया कि परियोजना के द्वारा मालपुरा तहसील के छ: चयनित गांव- अरनिया, बस्सी, ढेचवास, गरजेड़ा, चोसला व सोडा में खेती, बागवानी एवं पशुपालन के ऊनत तकनिकीयों के प्रदर्शन द्वारा किसानो को शिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा हैl

श्री दयाल दास स्वामी, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत चैनपुरा ने संस्थान के निदेशक से आग्रह किया कि पंचायत के बाकी गांव को भी गोद लेकर इस तरह के प्रोग्राम को आगे बढ़ाएं।

पशु स्वास्थ्य शिविर मे कुल 280 (35 बकरी,  150 भेड़, 55 भैंस, 40 गाय एवं अन्य शिविर में आये पशुओ) पशुओ के लिए निशुल्क दवाइयां तथा 100 से ज्यादा पशुपालक किसानो क़ो परामर्श देकर  लाभान्वित किया गयाl 

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर)