This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की राजभाषा पत्रिका ‘इक्षु’ को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

संस्थान के निदेशक और प्रधान वैज्ञानिक भी हुए पुरस्कृत

14 सितंबर, 2021, नई दिल्ली  

श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ की राजभाषा पत्रिका ‘इक्षु’ को आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में वर्ष 2018-19 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

श्री निशिथ प्रामाणिक, गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार के हाथों यह पुरस्कार डॉ. अश्विनी दत्त पाठक, निदेशक, भाकृअनुप-आईआईएसआर, लखनऊ और डॉ. शिव नायक सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, भाकृअनुप-आईआईएसआर, लखनऊ ने प्राप्त किया।

img  img

साथ ही, श्री अजय कुमार मिश्र, गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार के द्वारा डॉ. अश्विनी दत्त पाठक और डॉ. शिव नायक सिंह को ‘जल संकट से जूझती महाराष्ट्र में गन्ने की खेती: आकलन एवं टिकाऊ उत्पादन के संभावित उपाय” पर लेख के प्रकाशन हेतु संयुक्त रूप से राजभाषा गौरव पुरस्कार 2020-21 के लिए तृतीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

डॉ. अजय कुमार साह, ‘इक्षु’ के संपादक एवं प्रधान वैज्ञानिक (कृषि प्रसार) तथा श्री अभिषेक कुमार सिंह, हिंदी अधिकारी भी इस पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

‘इक्षु’ में प्रकाशित आलेखों की उच्च गुणवत्ता तथा राजभाषा, ज्ञान-विज्ञान, आरोग्य एवं संजीवनी और आमोद-प्रमोद जैसे विषयों पर महत्त्वपूर्ण जानकारियों के सरल व रोचक प्रस्तुति के कारण राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित चयन समिति ने इसे सर्वश्रेष्ठ पाया।

(स्त्रोत: भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ)