This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
नुमाइश ग्राउंड, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेला का आयोजन

6-7 अप्रैल 2023, मुजफ्फरनगर

मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा भाकृअनुप-केन्द्रीय मवेशी अनुसंधान संस्थान, मेरठ के सहयोग से नुमाइश ग्राउंड, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में को दो दिवसीय (6-7 अप्रैल) पशु प्रदर्शनी तथा कृषि मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन श्री नितिन जयराम गडकरी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार के द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर, श्री परशोत्तम रुपाला, केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, भारत सरकार, श्री धर्मपाल सिंह, पशुपालन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा डॉ. संजीव कुमार बालियान, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार भी उपस्थिति रहे।

मुजफ्फरनगर-उत्तर-प्रदेश-पशु-प्रदर्शनी-0

विशिष्ट अतिथि श्री गिरिराज सिंह, माननीय केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार थे। अपने संबोधन के दौरान श्री गिरिराज सिंह ने देश के ग्रामीण पशुपालकों की आजीविका में सुधार के लिए देशी पशुओं की भूमिका पर बल दिए। उन्होंने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए पशुपालक को उन्नत तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।

डॉ. संजीव कुमार बालियान, केन्द्रीय राज्य मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान मेले को भव्य रूप से सफल बनाने में क्षेत्र के कृषक समुदाय द्वारा दिखाई गई रुचि की सराहना की।

मेले में 180 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए जिसमें से 28 मशीनरी और उपकरणों से, 35 कृषि स्टार्टअप से, 17 कृषि मंत्रालय से, 40 पशुपालन और डेयरी विभाग से, 15 मत्स्य पालन क्षेत्र से और 45 भाकृअनुप, एसएयू, कॉमन सर्विस सेंटर और पशु चिकित्सा से था। इन एजेंसियों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई थी।

मेले के दूसरे दिन, विभिन्न श्रेणियों में, जिनमे गौ वंश की स्वदेशी तथा संकर नस्लें, भैंसे, भेड़, बकरी, अश्व की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक समिति में भाकृअनुप, राज्य पशुपालन विभाग, राज्य कृषि/ पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों जैसे विभिन्न संस्थानों के पशु विज्ञान/ पशु चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल थे। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर भैंस, भेड़, बकरी और घोड़ों की विभिन्न श्रेणियों का शो और जजिंग का आयोजन भी किया गया। पशु शो की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र, पदक वितरित किए गए। हरियाणा, सोनारिया से श्री अर्जुन सिंह के मुर्रा नर को मेले का चैंपियन पशु घोषित किया गया।

समापन समोराह में श्री विजयपाल सिंह तोमर, सांसद, राज्य सभा, श्री पंकज सिंह, विधानसभा सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

इस मेल में स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित लगभग 20000 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला का समापन 7 अप्रैल की शाम को हो गया।

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय मवेशी अनुसंधान संस्थान, मेरठ)