नैनो यूरिया के साथ शाकनाशियों की संगतता

नैनो यूरिया के साथ शाकनाशियों की संगतता

गेहूं में, क्लोडिनाफॉप + मेटसल्फ्यूरॉन (60 + 4 ग्राम/हैक्टर) के प्रयोग को नैनो यूरिया (4 मिली/लीटर) के साथ मिलाकर उपयोग करने पर खरपतवार घनत्व (6.3 पौधे/वर्ग मीटर) तथा खरपतवार जैवभार (2.6 ग्राम/वर्ग मीटर) सबसे कम दर्ज किया गया। साथ ही, इस उपचार से खरपतवार नियंत्रण दक्षता (WCE) 93.4 प्रतिशत तथा अनाज उपज 5.69 टन/ हैक्टर के रूप में सर्वाधिक प्राप्त हुई।

Compatibility of herbicides with nano urea

इसी प्रकार, मूंग में प्रोपाक्विज़ाफॉप + इमाज़ेथापायर (125 ग्राम/हैक्टर) के साथ नैनो यूरिया (4 मिली/लीटर) के प्रयोग से खरपतवार घनत्व (5.0 पौधे/वर्ग मीटर) तथा खरपतवार जैवभार (1.9 ग्राम/वर्ग मीटर) न्यूनतम दर्ज किया गया। इसके साथ ही खरपतवार नियंत्रण दक्षता (WCE) 95.4 प्रतिशत तथा उपज 1.26 टन/ हैक्टर के रूप में सर्वाधिक प्राप्त हुई।

(स्रोत: भाकृअनुप-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर)

×