This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
मृदा स्वास्थ्य एवं पौध पोषक तत्व प्रबंधन पर कृषि मेला-सह-कृषक संगोष्ठी का आयोजन

27-29 फरवरी, 2024, छत्तीसगढ़

भाकृअनुप-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान (आईआईएसएस), भोपाल ने 27 से 29 फरवरी, 2024 तक केवीके सुरगी, राजनांदगांव जिले, छत्तीसगढ़ में मृदा स्वास्थ्य और पौध पोषक तत्व प्रबंधन पर कृषि मेला-सह-कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया।

Krishi Mela-cum-Krishak Sanghosti on Soil Health and Plant Nutrient Management  Krishi Mela-cum-Krishak Sanghosti on Soil Health and Plant Nutrient Management

मुख्य अतिथि, राजनांदगांव के सांसद, श्री संतोष पांडे ने फसल उत्पादकता तथा मिट्टी के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए जैविक, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों एवं एकीकृत पौध पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।

सम्मानित अतिथि, राजनांदगांव के जिला कलेक्टर, श्री संजय अग्रवाल ने आजीविका सुधार के विभिन्न पहलुओं पर किसानों से बातचीत की।

जनजातीय किसानों को ग्रीष्मकालीन हरे चने की किस्म शिखा (आईपीएम 410-3) के 10 क्विंटल बीज तथा 'समग्र कृषि, समृद्ध किसान' नामक 150 हिंदी पुस्तकें वितरित की गईं।

राजनांदगांव जिले के मालपुरी गांव में 50 आदिवासी किसानों ने ऑन-फार्म प्रशिक्षण में भाग लिया। आईआईएसएस, भोपाल की वैज्ञानिक टीम ने आय एवं आजीविका बढ़ाने के लिए फसल उत्पादन में मिट्टी के स्वास्थ्य तथा आधुनिक तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला, स्थानीय मीडिया में घटनाओं को व्यापक रूप से कवर किया गया।

कृषि मेला-सह-कृषक संगोष्ठी में लगभग 300 आदिवासी किसानों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल)