Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
महानिदेशक, भाकृअनुप ने भाकृअनुप-एनएएआरएम में 113वें फोकार्स वैज्ञानिकों के साथ की बातचीत

29 जुलाई, 2023, हैदराबाद

डॉ. हिमांशु पाठक, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप) ने आज भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (एनएएआरएम), हैदराबाद में कृषि अनुसंधान सेवा (फोकार्स) के लिए 113वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की। इस बैच में 32 एआरएस विषयों के 69 प्रशिक्षु शामिल हैं और यह भारत के 21 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करता है।

DG-ICAR-Interacts-113th-FOCARS-Scientists-ICAR-NAARM-01.jpg   DG-ICAR-Interacts-113th-FOCARS-Scientists-ICAR-NAARM-02.jpg

बातचीत के दौरान डॉ. पाठक ने युवा वैज्ञानिकों को भारत में कृषक समुदाय के हित में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रोत्साहित और आग्रह किया। उन्होंने वैज्ञानिक प्रशिक्षुओं द्वारा उठाए गए कई प्रश्नों और जिज्ञासाओं का भी उत्तर दिया।

DG-ICAR-Interacts-113th-FOCARS-Scientists-ICAR-NAARM-03.jpg

डॉ. चिरुकमल्ली श्रीनिवास राव, निदेशक, भाकृअनुप-एनएएआरएम ने 113वें फोकर्स में लाए गए विभिन्न नवाचारों के बारे में जानकारी दी।

भाकृअनुप-एनएएआरएम के संयुक्त निदेशक डॉ. जी. वेंकटेश्वरलू ने स्वागत संबोधन दिया।

भाकृअनुप-एनएएआरएम के सभी संकाय और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कुल उनसठ प्रशिक्षुओं ने बातचीत सत्र में भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद)