This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
मालदीव के मत्स्य पालन, समुद्री संसाधन एवं कृषि मंत्री डॉ. हुसैन रशीद हसन ने भाकृअनुप-सीफा का किया दौरा

6 नवंबर, 2023, भुवनेश्वर

मालदीव के मत्स्य पालन, समुद्री संसाधन और कृषि मंत्री, डॉ. हुसैन रशीद हसन ने श्री अहमद नासिर, मत्स्य पालन, समुद्री संसाधन एवं कृषि उप मंत्री, मालदीव के साथ भाकृअनुप-केन्द्रीय मीठाजल जीवपालन संस्थान (सीफा), भुवनेश्वर का आज दौरा किया।

Dr. Hussain Rasheed Hassan, Minister of Fisheries, Marine Resources and Agriculture, Maldives visited ICAR-CIFA  Dr. Hussain Rasheed Hassan, Minister of Fisheries, Marine Resources and Agriculture, Maldives visited ICAR-CIFA

डॉ. हुसैन एवं श्री नासिर ने भाकृअनुप-सीफा के फार्म सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने विविध तालाब  मछली प्रजाति, उन्नत रोहू (जयंती) इकाई, कैटिफिश इकाई, बायोफ्लॉक इकाई, फीड मिल, स्कैम्पी इकाई और सजावटी मछली इकाई का दौरा किया।

Dr. Hussain Rasheed Hassan, Minister of Fisheries, Marine Resources and Agriculture, Maldives visited ICAR-CIFA  Dr. Hussain Rasheed Hassan, Minister of Fisheries, Marine Resources and Agriculture, Maldives visited ICAR-CIFA  

डॉ. हुसैन ने मीठे पानी की जलीय कृषि के विविधीकरण तथा आनुवंशिक सुधार कार्य के लिए भाकृअनुप-सीफा के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने सतत विकास की दिशा में वैज्ञानिक प्रथाओं के अनुप्रयोग पर जोर दिया। डॉ. हुसैन ने पीएमएमएसवाई के तहत प्रमुख विकासात्मक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मालदीव में समुद्री और अन्य विकास की दिशा में भारत सरकार के योगदान को स्वीकार किया।

इससे पहले, भाकृअनुप-सीफा के निदेशक (प्रभारी), डॉ. एस.एस. गिरी ने संस्थान द्वारा किए गए विभिन्न शोध कार्यों के बारे में जानकारी दी।

डॉ. जे.के. सुंदरे, प्रमुख, एफजीबीडी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय मीठाजल जीवपालन संस्थान, भुवनेश्वर)