खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत भाकृअनुप-सीआईएआरआई, श्री विजयापुरम द्वारा मृदा स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत भाकृअनुप-सीआईएआरआई, श्री विजयापुरम द्वारा मृदा स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

3 जून, 2026, श्री विजयापुरम

भाकृअनुप–कृषि विज्ञान केन्द्र, निंबुडेरा ने यूटीएटीएमए (यूटीएटीएणए), कृषि विभाग, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के सहयोग से उत्तर एवं मध्य अंडमान के हरिनगर में खेत बचाओ अभियान 2026 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की पद्धतियों तथा कृषक समुदाय के कल्याण हेतु उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने हरी खाद, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन तथा अन्य सतत कृषि पद्धतियों के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। किसानों को मृदा उर्वरता में सुधार, फसल उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने तथा पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में भी अवगत कराया गया।

ICAR-CIARI, Vijaya Puram Organises Awareness Programme on Soil Health and Sustainable Farming under Khet Bachao Abhiyan 2026

प्रतिभागियों ने संसाधन व्यक्तियों के साथ सक्रिय रूप से संवाद किया तथा फसल उत्पादन, पोषक तत्व प्रबंधन और सरकारी सहायता कार्यक्रमों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम जिले में वैज्ञानिक कृषि ज्ञान के प्रसार तथा सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जय सुंदर, निदेशक (कार्यवाहक), भाकृअनुप-सीआईएआरआई, श्री विजयापुरम के समग्र मार्गदर्शन में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में कुल 21 किसान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय द्वीपीय कृषि अनुसंधान संस्थान, श्री विजयापुरम, अंडमान एवं निकोबार)

×