This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
केन्द्रीयभेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर ने फार्मर फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत पशुस्वास्थ्य शिविर एवं किसान वैज्ञानिक संगोष्ठी तथा गर्मी मे हरे चारे के लिए बाजरेका बीज वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

19 अप्रैल, 2023, अविकानगर

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा  फार्मर फर्स्ट परियोजना के तहत ग्राम पंचायत सोडा में पशु स्वास्थ्य शिविर एवं हरे चारे के लिए खरीफ-जायद फसल का प्रदर्शन के अन्तर्गत भारतीय बीज निगम द्वारा बाजरे का बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

इसके साथ ही किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन, रामस्नेही संप्रदाय के आश्रम सोडा मे मुख्य अतिथि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद, श्रीमान सुखबीर सिंह जौनपुरिया के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक, श्री कन्हैया लाल चौधरी, जिला परिषद सदस्य श्री छोगालाल गुर्जर,पंचायत समिति सदस्य श्री सत्यनारायण सैनी, सरपंच प्रतिनिधि सोडा माधु लाल चौधरी एवं पूर्व सरपंच चौसला तथा मालपुरा ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल परतानी आदि की उपस्थिति में किया गया।

केन्द्रीयभेड़-अनुसंधान-संस्थान-अविकानगर-01  केन्द्रीयभेड़-अनुसंधान-संस्थान-अविकानगर-02

मुख्य अतिथि श्री जौनपुरिया ने सभा को संबोधित करते हुए संस्थान द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयास के लिए निदेशक, डॉ. अरुण कुमार तोमर की प्रशंसा की तथा भारत सरकार के द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से सभी उपस्थित किसानों को बतायाl

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, श्री कन्हैयालाल चौधरी, विधायक, मालपुरा, टोडारायसिंह ने भी संस्थान द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही किसानों को संस्थान से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आग्रह कियाl विधायक महोदय ने सभी उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि आगे कृषि एवं पशुपालन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित करेंl

केन्द्रीयभेड़-अनुसंधान-संस्थान-अविकानगर-03  केन्द्रीयभेड़-अनुसंधान-संस्थान-अविकानगर-04

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक, डॉ अरुण कुमार तोमर ने पशु स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित 50 से ज्यादा किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि आपको पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन एवं नियमित टीकाकरण तथा मौसम आधारित बीमारियों का समय-समय पर ध्यान रखना चाहिए| जिससे पशुपालन से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकेl डॉ. तोमर द्वारा उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए फार्मर फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों को उपस्थित अतिथियों ओर किसानो को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट परियोजना में किसानों को ऊनत किस्म के बीज, जैसे - काला गेहूं, सरसो, मसाले, बागवानी, किचन गार्डन के बीज, जैव खाद प्रोडक्शन यूनिट, मुर्रा भैस का सीमन, भेड़, बकरी ओर खरगोश पालन के लिए आवश्यक ऊनत नस्ले के पशु और उनके बेहतर प्रबंधन के बारे में संस्थान के द्वारा छह अंगीकृत गांव (सोडा, अरनिया,बस्सी, चौसला, देंचुवास एवं गरजेड़ा) संस्थान द्वारा समय-समय पर वितरित जाता है l

निदेशक, डॉ तोमर ने बताया कि संस्थान द्वारा 78 किसानों को पहली बार 4 राज्य राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के कृषि एवं पशुपालन उन्नत संस्थानों का दौरा करवाया गयाl फार्मर फर्स्ट परियोजना के प्रधान अन्वेषक, डॉ सत्यवीर सिंह डांगी तथा उनकी टीम डॉ. सुरेश चंद शर्मा, डॉ. लीलाराम गुर्जर, डॉ. रंगलाल मीना डॉ. अमरसिंह मीना, डॉ अरविंद सोनी आदि द्वारा भी कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वयक में पूरा सहयोग किया गयाl

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सुरेश चंद शर्मा ने मोटे अनाजों को भोजन में शामिल करने के लिए सभी किसानों को निवेदन किया जिससे देश को फ़ूड सिक्योरिटी के साथ भोजन की गुणवत्ता बढ़े l

ग्राम पंचायत सोडा के पशु चिकित्सालय में डॉ अनिल परतानी ब्लाक पशु चिकित्सा अधिकारी मालपुरा, श्री शंकर लाल मीना एवं श्री हनुमान प्रसाद वैष्णव पशुधन सहायक तथा अविकानगर की पशुधन सहायक टीम के द्वारा सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक 1500 से ज्यादा भेड़,बकरी, गाय, भैंस आदि पशुओं का प्राथमिक उपचार करते हुए पशु चिकित्सक के मार्गदर्शन में  निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गयाl

कार्यक्रम का संचालन, डॉ. लीलाराम गुर्जर प्रभारी तकनीकी स्थानांतरण विभाग द्वारा किया गयाl उपरोक्त कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले वेटरनरी कॉलेज चोमू के 15 इंटर्नशिप स्टूडेंट द्वारा भी पशु स्वास्थ्य शिविर एवं  कार्यक्रम में भाग लिया गया l किसान वैज्ञानिक संगोष्ठी कार्यक्रम में 150  से ज्यादा किसानों को 2 किलोग्राम मिनरल मिक्सर पाउडर, 1 किग्रा. की मिनरल मिक्सर ईट, पशु स्वास्थ्य कैलेंडर एवं राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा गर्मी के दिनों में हरे चारे के लिए बाजरे का प्रमाणित 1 किग्रा. बीज का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गयाl

किसान वैज्ञानिक संगोष्ठी कार्यक्रम में 350 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया एवं किसान वैज्ञानिक संगोष्ठी में एग्रोटेक की दिशा मे उन्नत खेती और पशुपालन की जानकारी प्राप्त की गई l

संस्थान के मीडिया प्रभारी एवं फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट के को-पीआई डॉ अमर सिंह मीना ने कार्यक्रम की जानकारी से कराया अवगत l

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन  अनुसंधान संस्थान, अविकानगर)