This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
केन्द्रीय ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले और खाद्य राज्य मंत्री ने भाकृअनुप-सीआईएफआरआई का किया दौरा

5 सितंबर, 2023, बैरकपुर

केन्द्रीय ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज भाकृअनुप-केन्द्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर का दौरा किया।

Union Minister of State of Rural Development, Consumer Affairs, and Food visits ICAR-CIFRI  Union Minister of State of Rural Development, Consumer Affairs, and Food visits ICAR-CIFRI

निदेशक, भाकृअनुप-सीआईएफआरआई ने संस्थान की हालिया उपलब्धियों और भारत में मछुआरों के लिए भाकृअनुप-सीआईएफआरआई के काम के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री ने भारत में अंतर्देशीय मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए भाकृअनुप-सीआईएफआरआई के प्रयासों की सराहना की।

केन्द्रीय मंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं, सजावटी मछली इकाई और अन्य प्रायोगिक इकाइयों का दौरा किया। उन्होंने संस्थान द्वारा किए गए कार्यों और गतिविधियों के बारे में वैज्ञानिकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर)