This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
जैविक तथा प्राकृतिक खेती पर संवाद का आयोजन

09 जनवरी, 2023, अल्मोड़ा

भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा आज जैविक व प्राकृतिक खेती पर एक संवाद का आयोजन किया गया।

इस समारोह में, डॉ. अशोक कुमार यादव, सलाहकार, मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन (एमओवीसीडीएनईआर), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

जैविक-प्राकृतिक-खेती-05_1.jpg   जैविक-प्राकृतिक-खेती-02_1.jpg

डॉ. यादव ने जैविक खेती में संभावनाओं और चुनौतियों विषय पर व्यापक जानकारी साझा की। उन्होंने जोर दिया कि जैविक खेती विविधीकरण हेतु एक उपयोगी अवयव है तथा यह पारम्परिक रासायनिक खेती का विकल्प नहीं है। सलाहकार ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक दोनों ही रसायन मुक्त तथा पारिस्थितिक कृषि की विधाएँ हैं। इस प्रकार दोनों प्रणालियाँ किसानों को पौधों तथा कृषि की अन्य पद्धतियों में किसी भी रासायनिक उर्वरक, कीटनाशकों के उपयोग को हतोत्साहित करती है। इसके अतिरिक्त डॉ. यादव ने जैविक उत्पादों के प्रमाणन से जुडी जानकारी को भी सभा से साझा किया।

जैविक-प्राकृतिक-खेती-03_0  जैविक-प्राकृतिक-खेती-04

कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान के निदेशक, डॉ. लक्ष्मीकान्त ने संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की प्रजातियों के विषय में मुख्य अतिथि को अवगत कराया तथा संस्थान में जैविक खेती तथा जैविक पोषक तत्व प्रबन्ध से जुड़े लम्बी अवधि के प्रयोगों के विषय में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक, डॉ. अमित कुमार ने जैविक और प्राकृतिक खेती पर नेटवर्क परियोजना के अंतर्गत संस्थान द्वारा किये गए प्रयोगों के परिणामों के विषय में जानकारी दी। इसी क्रम में जैविक तथा वानस्पतिक कीटनाशकों के प्रयोग द्वारा तोरिया तथा सोयाबीन फसलों में कीट प्रबंधन की जानकारी संस्थान के वैज्ञानिक, डॉ. अमित उमेश पश्चापुर ने दी।

जैविक खेती पर नेटवर्क परियोजना के अंतर्गत किये गए विभिन्न प्रयोगों का प्रक्षेत्र भ्रमण भी मुख्य अतिथि को करवाया गया। प्रक्षेत्र भ्रमण में संस्थान के वैज्ञानिक, डॉ. श्यामनाथ ने मशीनरी कार्यशाला और डॉ. आर.पी. मीणा ने दीर्घकालिक उर्वरक के प्रयोग तथा उसके परिणाम से डॉ. यादव को अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन तथा समन्वयन संस्थान के वैज्ञानिक तथा जैविक खेती पर नेटवर्क परियोजना अल्मोड़ा केन्द्र के मुख्य अन्वेषक, डॉ. अमित कुमार ने किया।

(स्रोतः भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा)