Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सिफेट, लुधियाना ने एमडीयू, रोहतक के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

18 मई, 2023, रोहतक

भाकृअनुप-केन्द्रीय कटाई-उपरान्त अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिफेट), लुधियाना तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने शिक्षा, अनुसंधान एवं आउटरीच के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

ICAR - CIPHET, Ludhiana signed MoU with MDU, Rohtak

इस समझौता ज्ञापन पर, डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले, निदेशक, भाकृअनुप-सिफेट, लुधियाना और डॉ. गुलशन लाल तनेजा, रजिस्ट्रार, एमडीयू, रोहतक ने आज एमडीयू, रोहतक में हस्ताक्षर किए।

समारोह की अध्यक्षता एमडीयू रोहतक के वाइस चांसलर, डॉ. राजवीर सिंह ने की।

समझौता ज्ञापन विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रशिक्षण तथा शोध प्रबंध, सहयोगी अनुसंधान परियोजनाओं, तथा खाद्य प्रसंस्करण एवं पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में दोनों संस्थानों द्वारा आयोजित विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों में विशेषज्ञों के आदान-प्रदान का मार्ग प्रशस्त करेगा।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय कटाई-उपरान्त अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना)