This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
एनआरसीसी बीकानेर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

14 जून, 2023, बीकानेर

भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी), बीकानेर एवं रक्त केन्द्र, पी.बी.एम. अस्पताल द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  एनआरसीसी परिसर में आयोजित इस शिविर में एनआरसीसी स्टाफ सहित कुल 22 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इस दौरान एक परिचर्चा भी आयोजित की गई ।

एनआरसीसी-बीकानेर-द्वारा-स्वैच्छिक-रक्तदान-शिविर  एनआरसीसी-बीकानेर-द्वारा-स्वैच्छिक-रक्तदान-शिविर

परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एन.एल. महावार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन), एस.पी. मेडिकल कॉलेज  ने एनआरसीसी संस्थान को रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष प्रयत्न किए जा रहे हैं। डॉ. महावार ने कहा कि अब मॉलिक्युलर एवं सेल्युलर स्तर की ब्लड ट्रांसफ्यूजन थैरेपी शुरू हो चुकी है तथा लगभग 20 हजार युनिट रक्त प्रतिवर्ष डोनेट होता है, इसे जरूरतमंद रोगियों हेतु विभिन्न स्तरों, जैसे - संपूर्ण रक्त, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स इत्यादि रूपों में उपयोग किया जाता है।

एनआरसीसी-बीकानेर-द्वारा-स्वैच्छिक-रक्तदान-शिविर

परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए केन्द्र निदेशक, डॉ. आर्तबन्धु साहू ने कहा कि रक्तदान कभी भी आपको क्षति नहीं पहुंचाता। यह मानव समाज के कल्याण के साथ-साथ आपकी सेहत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पहलू भी है। डॉ. साहू ने रक्तदान को एक ‘उपचार‘ बताते हुए संपूर्ण मानवता के कल्याण की दिशा में सोचने हेतु इसे विशेष महत्व का बताया। उन्होंने शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं द्वारा इस कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए खुशी जाहिर की।

इस दौरान अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

(स्रोतः भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर)