एजीआईएन ने भाकृअनुप के नवाचार और उद्योग साझेदारियों को किया मजबूत

एजीआईएन ने भाकृअनुप के नवाचार और उद्योग साझेदारियों को किया मजबूत

24 सितंबर, 2026, नई दिल्ली

एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड (एजीआईएन) ने आज आयोजित अपनी 15वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और 71वीं बोर्ड बैठक के दौरान कृषि नवाचार और प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को और मजबूत किया।

इन पहलों के तहत, एजीआईएन ने फसल विज्ञान, बागवानी, जलीय कृषि, पशु स्वास्थ्य, जैव-कीटनाशक, जैव-उर्वरक और जैव-एथेनॉल सहित प्रमुख क्षेत्रों में भाकृअनुप की सात प्रौद्योगिकियों के विकास, विस्तार, सत्यापन और व्यावसायीकरण के लिए ₹9.03 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई।

AgIn Strengthens ICAR’s Innovation and Industry Partnerships

एजीआईएन ने भाकृअनुप और प्रमुख उद्योग भागीदारों—पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वेंकटेश्वर हैचरीज प्राइवेट लिमिटेड और एवरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड—के बीच तीन सीएसआर साझेदारियों को भी सुगम बनाया। ये साझेदारियां टिकाऊ कृषि, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, ग्रामीण उद्यमिता, क्षमता निर्माण और जनहित के अन्य क्षेत्रों में पहलों का समर्थन करेंगी।

ये पहल निवेश और सीएसआर संसाधनों को जुटाने, सार्वजनिक-निजी साझेदारियों को बढ़ावा देने और भाकृअनुप के नवाचारों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले समाधानों में बदलने में एजीआईएन की भूमिका को रेखांकित करती हैं।

(स्रोत: एग्रीनोवेट इंडिया, नई दिल्ली)

×