This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकान्त उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित

14 मई, 2023, अल्मोड़ा

आज प्रबुद्धजनों की अखिल भारतीय सम्मेलन की 45वीं वार्षिक बैठक में भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक, डॉ. लक्ष्मीकान्त को उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित किया गया।

 डॉ-लक्ष्मीकान्त-उत्तराखण्ड-01_1.jpg

इस अवसर पर हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं उत्तराखण्ड विधि आयोग के अध्यक्ष, जस्टिस राजेश टण्डन, पद्मश्री डॉ. वी.के. संजय, डॉ. अर्चना जैन, सदस्य, नीति आयोग, कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं हील्स वैलनेस के अध्यक्ष, डॉ. एस. फारूकी, डॉ. पी.एल. गौतम, भूतपूर्व अध्यक्ष, पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, श्री खजानदास, विधायक, देहरादून, डॉ. हेमचन्द्र, कुलपति, हेमवतीनन्दन बहुगुणा मेडिकल विश्वविद्यालय, डॉ. एस. राघवन, श्रीमती अनुश्री, विनय कुमार रूहेल्ला, उत्तराखण्ड एवं इस सम्मेलन के महासचिव, श्री प्रकाश निधि शर्मा मंच पर उपस्थित थे।

विदित है कि इस सम्मेलन के माध्यम से प्रत्येक वर्ष, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले तथा मानवता एवं शांति हेतु उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का चयन किया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन आज देहरादून के ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर कुल तेरह व्यक्तियों को उत्तराखण्ड रत्न, एक व्यक्ति को उत्तराखण्ड की बेटी, तीन व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश रत्न, एक व्यक्ति को तमिलनाडु रत्न, एक व्यक्ति को केरल रत्न, एक व्यक्ति को राष्ट्रीय रत्न एवं एक व्यक्ति को एनसीआर रत्न से सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक, डॉ. लक्ष्मीकान्त ने इस उपलब्धि को संस्थान के प्रत्येक कार्मिक की उपलब्धि बताया है तथा इस सफर में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

(स्रोतः भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा)