Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा द्वारा उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा सतत मृदा स्वास्थ्य प्रथाओं पर कार्यक्रम का आयोजन

5 जून, 2025, गोवा

भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-सीसीएआरआई), गोवा, ने आज उत्तर गोवा के नेउरा स्थित ग्राम पंचायत भवन में “खेत बचाओ अभियान: उर्वरकों का संतुलित उपयोग एवं सतत मृदा स्वास्थ्य प्रथाएं” विषय पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा मृदा स्वास्थ्य, पारिस्थितिक संतुलन और पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने के लिए मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खादों तथा प्राकृतिक खेती की प्रथाओं के महत्व पर बल दिया। उन्होंने किसानों को भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा द्वारा विकसित फर्टिलाइजर कैलकुलेटर गोवा मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि इसका उपयोग वैज्ञानिक उर्वरक अनुशंसा तथा पोषक तत्व प्रबंधन के लिए किस प्रकार किया जा सकता है।

ICAR-CCARI, Goa Organises Balanced Use of Fertilizers and Sustainable Soil Health Practices

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेउरा ग्राम पंचायत के सचिव तथा उत्तर गोवा जिले के तिसवाड़ी तालुका के नेउरा गांव के तलाठी ने की और उनकी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से संवाद किया और सतत फसल उत्पादन तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक अनुशंसाओं, जैविक खादों तथा प्राकृतिक खेती की प्रथाओं को अपनाने में अपनी रुचि व्यक्त की।

कार्यक्रम में कुल 32 किसानों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा)