भाकृअनुप-सीसीआरआई, नागपुर ने मध्य प्रदेश के वन्य जीव गलियारे में टिकाऊ सिट्रस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के साथ एमओयू पर किया गया हस्ताक्षर

भाकृअनुप-सीसीआरआई, नागपुर ने मध्य प्रदेश के वन्य जीव गलियारे में टिकाऊ सिट्रस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के साथ एमओयू पर किया गया हस्ताक्षर

16 फरवरी, 2026, नागपुर

भाकृअनुप-केन्द्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान, नागपुर, ने आज डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया (प्रकृति के लिए विश्व कोष–भारत) के साथ एक सलाहकारी परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया एक प्रमुख संरक्षित करने वाली संस्था है जो प्रकृति आधारित समाधान, नीति की वकालत और खास परिदृश्य में समुदाय की भागीदार के जरिए लोगों और प्रकृति के बीच तालमेल को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। अभी, यह संस्था मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और पंढुर्ना जिलों में 11,000 से ज्यादा छोटे और हासिये के किसानों को सपोर्ट कर रहा है।

ICAR-CCRI, Nagpur Signs MoU with WWF-India to Promote Sustainable Citrus Farming in Wildlife Corridors of Madhya Pradesh

भाकृअनुप-सीससीआरआई के साथ कोलेबोरेशन का मकसद इन जिलों के वन्यजीव गलियारे में टिकाऊ कृषि के तरीकों को मुख्यधारा में लाना है। इसके लिए उन सिट्रस उत्पादक के बीच मास्टर ट्रेनर और कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का विकास किया जाएगा जो अपनी रोजी-रोटी के लिए जंगल के किनारे के इलाकों में सिट्रस की खेती पर आधारित हैं।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान, नागपुर)

×