3 अप्रैल, 2026, भुवनेश्वर
भाकृअनुप– केन्द्रीय मीठा जल जलीय कृषि संस्थान (भाकृअनुप-सिफा), भुवनेश्वर, ने आज सफलतापूर्वक मछली हार्वेस्ट मेला एवं लाइव फिश बिक्री का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाकृअनुप-सिफा की गतिविधियों के बारे में आम जनता में जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित मछली सेवन के स्वास्थ्य लाभों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 300 से अधिक लोगों ने संस्थान का दौरा कर फार्म तालाबों से प्राप्त जीवित मछलियों की खरीदारी की। मेले के दौरान लगभग एक टन मछली की बिक्री हुई। तेरह प्रकार की खाद्य एवं सजावटी मछलियों का जीवित अवस्था में प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को अधिकतम ताजगी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। पूर्व में किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार ने भी लोगों की अच्छी उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाकृअनुप-सिफा द्वारा निर्धारित सब्सिडी दरों पर मछलियां आम जनता को उपलब्ध कराई गईं। यह आयोजन संस्थान की उन्नत मछली उत्पादन तकनीकों, विशेषकर विविधीकृत एक्वाकल्चर के क्षेत्र में, प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बना। आगंतुकों ने मछलियों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और भाकृअनुप-सिफा की इस पहल की सराहना की।

मछली हार्वेस्ट मेला सह लाइव फिश बिक्री कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। लोगों के उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे मेलों का आयोजन जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि मीठे पानी की मत्स्य पालन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जा सके और स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के रूप में मछली के महत्व को रेखांकित किया जा सके।
(स्रोत: भाकृअनुप– केन्द्रीय मीठा जल जलीय कृषि संस्थान, भुवनेश्वर)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें