12 जून, 2026, अविकानगर
भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा आज एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सम्मलेन का आयोजन मुख्य अथिति श्रीमान कन्हैयालाल चौधरी, पीएचईडी कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार एवं डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक, सीएसडब्ल्यूआरआई की उपस्थिति मे अविकानगर के अथिति घर मीटिंग रूम मे आयोजित किया गयाl

मीडिया कार्यशाला के अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा भी सरकार, संस्थान एवं आमजन के मध्य मीडिया को महत्वपूर्ण कड़ी बताया एवं खेत बचाओ अभियान पर अपनी अपील मीडियाकर्मी से साझा की गईl तथा वर्तमान परिवेश मे भारत सरकार के इस अभियान को सार्थक करने की अपनी ओर से निवेदन किया l
डॉ. तोमर द्वारा सभी मीडियाकर्मियों को संस्थान की गतिविधियों को देश के जन जन तक प्रचारित करने के लिए धन्यवाद दिया और वर्तमान जून माह मे भी केन्द्रीय क़ृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमान शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय क़ृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ मांगीलाल जाट द्वारा देशभर मे चलाये जा रहे "खेत बचाओ अभियान" को भी वर्तमान की आवश्यकता एवं जरुरत बताते हुई मीडियाकर्मियों के द्वारा जन जन तक प्रचारित करने के लिए निवेदन किया

निदेशक ने हर किसान तक इसकी आवाज एवं सन्देश पहुंचे और हम देश सब को रासायनिक खाद के मिट्टी की जाँच रिपोर्ट के आधार पर वैज्ञानिक उपयोग, मिट्टी की बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैविक खाद, सड़ी गोबर खाद, केंचुआ खाद, हरी खाद के साथ अन्य उपलब्ध खाद के विकल्प को उपयोग मे लेने के लिए जागरूकता के लिए मीडिया के रोल को महत्वपूर्ण बतायाl अभी खेत मे होने वाली की लागत को कम करने के लिए प्राकृतिक खेत ओर आर्गेनिक खेती को निदेशक द्वारा अच्छा विकल्प बतायाl

निदेशक द्वारा सभी मीडियाकर्मियों का स्वागत करते हुई संस्थान की हर गतिविधियों को स्थान देखकर आमजन तक ले जाने के लिए जोरदार प्रशंसा की l ओर जून माह मे अविकानगर संस्थान की विभिन्न टीमों द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को भी अधिक से अधिक मीडिया मे प्रकाशित करने का अनुरोध किया l
एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सम्मलेन के समन्वयक डॉ अमरसिंह मीना द्वारा किया गया। मीडिया कार्यशाला मे 25 के करीब मीडियाकर्मीयों भाग लियाl
(भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें