This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीआरआईडीए में एससी उप-योजना के तहत कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

8- 12 जनवरी, 2024, हैदराबाद

किसानों के लिए "कृषि मशीनीकरण में उभरती प्रौद्योगिकियों और आय बढ़ाने के लिए उद्यमिता कौशल के विकास" पर 8 से 12 जनवरी, 2024 तक भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, संतोष नगर, हैदराबाद में एससी उप-योजना के तहत पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Skill development programme under SC sub plan at ICAR-CRIDA  Skill development programme under SC sub plan at ICAR-CRIDA

डॉ. वी.के. सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद, उद्घाटन तथा समापन सत्र के मुख्य अतिथि थे। अपने उद्घाटन संबोधन में, उन्होंने विभिन्न कृषि कार्यों के लिए कृषि मशीनरी के महत्व और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ड्रोन प्रौद्योगिकी तथा ग्रामीण युवाओं के कृषि उद्यमिता विकास में इसकी भूमिका के बारे में बात की। अपने समापन संबोधन में, उन्होंने किसानों से अर्जित ज्ञान को अपने खेतों में लागू करने और इसे पड़ोसी किसानों तक विस्तार करने का आग्रह किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मशीनीकरण, कठिन परिश्रम को न्यून करने वाले कृषि उपकरण, उपकरण की मरम्मत, ड्रोन अनुप्रयोग, फसल प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, श्री अन्न के प्रति जागरूकता, वर्षा जल प्रबंधन, फसल विविधीकरण, आय वृद्धि और आजीविका सुरक्षा में पशुधन की भूमिका को शामिल किया गया। किसानों को एक्सपोज़र विजिट के लिए पीजेटीएसएयू में श्री अन्न प्रसंस्करण सुविधाओं में भी ले जाया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंचेरियल जिले के मल्लमपेट गांव और कोटापल्ली गांव के कुल 20 अनुसूचित जाति किसानों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)