This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-सीआईबीए तथा एमएसएसआरएफ ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

5 जनवरी, 2024, चेन्नई

भाकृअनुप-केन्द्रीय खाराजल जीव पालन संस्थान (सीबा), चेन्नई और एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (एमएसएसआरएफ), तमिलनाडु ने आज सहयोगात्मक प्रौद्योगिकी सत्यापन तथा विस्तार के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

ICAR- CIBA and MSSRF inked Memorandum of Understanding

एमएसएसआरएफ के फिश फॉर ऑल सेंटर की 14वीं वर्षगांठ के अवसर पर अध्यक्ष (एमएसएसआरएफ), डॉ. सौम्या स्वामीनाथन की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमएयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

सीबा के निदेशक, डॉ. कुलदीप के. लाल ने कहा कि भाकृअनुप-सीबा और फिश फॉर ऑल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर संयुक्त रूप से तमिलनाडु के तटीय जिलों में स्थान विशिष्ट और ग्राहक की जरूरत के आधार पर खारा पानी जलीय कृषि आधारित आजीविका विकास मॉडल को स्थापित कर रहे हैं।

एमओयू का उद्देश्य तटीय जिलों के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजातियों सहित संसाधन पर आश्रित समुदायों की आजीविका को बढ़ाने के लिए खारे पानी की मत्स्य पालन तकनीक पर अनुसंधान के लिए सहयोगात्मक अनुसंधान-सह-प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग कार्यक्रम शुरू करना है।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय खाराजल जीव पालन संस्थान, चेन्नई)