भाकृअनुप–राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र, नागालैंड ने खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया

भाकृअनुप–राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र, नागालैंड ने खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया

24 जून, 2026, नागालैंड

भाकृअनुप–राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र, मेद्जीफेमा, नागालैंड ने टिकाऊ कृषि तथा कृषि योग्य भूमि के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागालैंड के फेक जिले के लानाझो गांव में खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य, पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों तथा टिकाऊ भूमि प्रबंधन के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था, ताकि भूमि क्षरण को रोका जा सके तथा कृषि उत्पादकता में वृद्धि की जा सके।

ICAR–NRC on Mithun, Nagaland Organises Health Camp for Mithun in Arunachal Pradesh

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को ऐसी पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो दीर्घकालिक मृदा उर्वरता, संसाधनों के संरक्षण तथा लचीली कृषि प्रणालियों के विकास में योगदान देती हैं।

इस पहल ने क्षेत्र में टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने तथा जिम्मेदार भूमि प्रबंधन के लिए किसानों की क्षमता को सुदृढ़ करने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।

(स्रोत: भाकृअनुप–राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र, मेद्जीफेमा, नागालैंड)

×