भाकृअनुप-पुष्पकृषि अनुसंधान निदेशालय, पुणे ने अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस का किया आयोजन

भाकृअनुप-पुष्पकृषि अनुसंधान निदेशालय, पुणे ने अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस का किया आयोजन

12 मई, 2026, पुणे

भाकृअनुप-पुष्पकृषि अनुसंधान निदेशालय, पुणे ने आज अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पुष्प उत्पादकों एवं कृषि श्रमिकों के बीच सुरक्षित एवं प्रभावी फसल प्रबंधन पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

ICAR-DFR, Pune Observes International Day of Plant Health

इस अवसर पर पुष्प फसलों में बीज उपचार विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिसमें बीज स्वास्थ्य सुधारने तथा नवांकुरित पौधों को फफूंद एवं जीवाणु जनित संक्रमणों से सुरक्षित रखने के लिए उचित बीज उपचार तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने फसल प्रबंधन कार्यों के समय अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग एवं छिड़काव पर विशेष जोर देते हुए कृषि श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग के महत्व को भी रेखांकित किया।

ICAR-DFR, Pune Observes International Day of Plant Health

कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागी कृषि श्रमिकों को सुरक्षा किट वितरित किए गए, ताकि कृषि रसायनों के सुरक्षित उपयोग को प्रोत्साहन मिले तथा बेहतर पादप स्वास्थ्य प्रबंधन पद्धतियों को अपनाया जा सके।

(स्रोत: भाकृअनुप-पुष्पकृषि अनुसंधान निदेशालय, पुणे)

×