9–12 मार्च, 2026, हिसार
भाकृअनुप–केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार, द्वारा 9 से 12 मार्च, 2026 तक भाकृअनुप नॉर्थ ज़ोन खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में नॉर्थ ज़ोन के 21 आईसीएआर संस्थानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त भाकृअनुप-केन्द्रीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई, ने रोटेशन के आधार पर भागीदारी की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो बी.आर. कंबोज, कुलपति, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि सुश्री एकता भयान, पैरालंपियन ने अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
डॉ. टी.के. भट्टाचार्य, निदेशक, भाकृअनुप–सीआईआरबी ने उद्घाटन समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों और एथलेटिक प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। समग्र चैंपियनशिप ट्रॉफी भाकृअनुप–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून ने जीती।
12 मार्च को आयोजित समापन समारोह में डॉ. राहुल नरवाल, उपायुक्त, हांसी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और आयोजन के सफल संचालन के लिए आईसीएआर–सीआईआरबी के प्रयासों की सराहना की।

प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसने आईसीएआर संस्थानों के बीच खेल भावना, टीम वर्क और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया।
इस प्रतियोगिता में कुल 40 खेलों में 858 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें