भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने ओडिशा में ओएडीएमपी के तहत मृदा परीक्षण-आधारित पोषक तत्व प्रबंधन के लिए मृदा नमूना संग्रह प्रोटोकॉल पर क्षेत्रीय प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने ओडिशा में ओएडीएमपी के तहत मृदा परीक्षण-आधारित पोषक तत्व प्रबंधन के लिए मृदा नमूना संग्रह प्रोटोकॉल पर क्षेत्रीय प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

18 जून, 2026, ओडिशा

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष और कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग, भुवनेश्वर द्वारा समर्थित ओएडीएमपी परियोजना के तहत मृदा परीक्षण-आधारित पोषक तत्व प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक मृदा नमूना संग्रह प्रोटोकॉल पर एक क्षेत्रीय प्रदर्शन का सफलतापूर्वक आयोजन 17–18 जून, 2026 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के रारुआं ब्लॉक में किया गया।

यह प्रदर्शन तीन ग्राम पंचायतों (तिलकुटी, गोडापालसा और भंजकिया) में आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य किसानों के बीच उचित मृदा नमूना संग्रह तकनीकों और मृदा परीक्षण-आधारित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

ICAR-CRIDA, Hyderabad Organises Field Demonstration and Awareness Program on Soil Sampling Protocols for Soil Test–Based Nutrient Management under OADMP in Odisha

इन क्षेत्रीय गतिविधियों का नेतृत्व भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद, के विशेषज्ञों द्वारा किसानों और संबंधित स्थानीय ग्राम समितियों के समन्वय से किया गया।

कार्यक्रम के तहत तीन ग्राम पंचायतों के 26 गांवों में सीमांत समुदायों से संबंधित लघु एवं सीमांत किसानों के कुल 900 लाभार्थियों की पहचान मृदा परीक्षण-आधारित मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा अनुशंसाओं के आवंटन के लिए की गई।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×