भाकृअनुप-क्रीडा, हैदराबाद के वैज्ञानिक दल ने ओडिशा में ओएडीएमपी के तहत किसानों के साथ केन्द्रित समूह चर्चा का किया आयोजन

भाकृअनुप-क्रीडा, हैदराबाद के वैज्ञानिक दल ने ओडिशा में ओएडीएमपी के तहत किसानों के साथ केन्द्रित समूह चर्चा का किया आयोजन

25–26 फरवरी, 2026, ओडिशा

भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-क्रीडा), हैदराबाद, के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा 25 एवं 26 फरवरी, 2026 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के रारुआं ब्लॉक के तिलोकोटी और भंजाकिया ग्राम पंचायतों के गांवों में फोकस ग्रुप चर्चा (एफजीडी) आयोजित की गई।

ICAR-CRIDA, Hyderabad Scientist Team Organises Focus Group Discussion with farmers at Odisha under OADMP

यह फोकस ग्रुप चर्चा ‘ओडिशा कृषि सूखा शमन कार्यक्रम (ओएडीएमपी)’ परियोजना के अंतर्गत आयोजित की गई, जो राष्ट्रीय आपदा शमन कोष (एनएमडीएफ)/कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग (डीएएफई), भुवनेश्वर, ओडिशा, के तहत संचालित है। इस एफजीडी के लिए एक संरचित प्रश्नावली का उपयोग किया गया।

वैज्ञानिक दल द्वारा संबंधित गांवों के किसानों के साथ चर्चा के दौरान प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, फसल, पशुधन, कृषि वानिकी, कृषि यंत्र तथा मृदा की स्थिति से संबंधित प्रारंभिक जानकारी ग्राम स्तर पर (दो ग्राम पंचायतों के 14 गांवों में) एकत्रित की गई। इस चर्चा में 14 गांवों के किसान, रारुआं ब्लॉक के कृषि अधिकारी, सरपंच तथा जिला परिषद सदस्य भी उपस्थित रहे।

ICAR-CRIDA, Hyderabad Scientist Team Organises Focus Group Discussion with farmers at Odisha under OADMP

27 फरवरी 2026 को वैज्ञानिक दल ने जिला मुख्य कृषि कार्यालय, मयूरभंज (बारिपदा) का दौरा किया और श्री लोकनाथ मिश्रा, मुख्य जिला कृषि अधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), मयूरभंज, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद किया।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×