27 अप्रैल, 2026, हैदराबाद
भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (क्रिडा), हैदराबाद, द्वारा “मेरा गांव मेरा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत सतत फसल उत्पादन के लिए ‘संतुलित उर्वरक उपयोग’ विषय पर आज किसान गोष्ठी आयोजित की गई। यह पहल भाकृअनुप, नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान का हिस्सा थी। वैज्ञानिकों की एक टीम ने तेलंगाना के महबूबनगर जिले के बालानगर मंडल के केथीरेड्डीपल्ली गांव का दौरा किया।

कार्यक्रम में फसल उत्पादन को बनाए रखने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने के लिए उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व पर जोर दिया गया तथा कृषि में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया।
इसके बाद मृदा में फास्फोरस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए फास्फोरस घुलनशील जीवाणु (पीएसबी) के उपयोग का खेत पर प्रदर्शन किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 20 किसानों ने भाग लिया।
(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें