Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप के उप-महानिदेशक (एनआरएम) एवं उप-महानिदेशक (एएएफ एंड सीसी) ने भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी अनुसंधान केन्द्र, दतिया का किया दौरा

8 मई, 2026, दतिया, मध्य प्रदेश

डॉ. ए.के. नायक, उप-महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन), भाकृअनुप, तथा डॉ. राकेश कुमार, सहायक महानिदेशक (एएएफ एवं सीसी), ने आज मध्य प्रदेश के दतिया स्थित भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (आईआईएसडब्ल्यसी) अनुसंधान केन्द्र का दौरा कर केन्द्र में संचालित अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों की समीक्षा की।

DDG (NRM) ICAR and ADG (AAF&CC) Visit ICAR-IISWC Research Centre, Datia

दौरे के दौरान गणमान्य अधिकारियों ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा टिकाऊ प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन हेतु संचालित विभिन्न पहलों की समीक्षा की। उन्होंने जलवायु-सहिष्णु एवं संसाधन-संरक्षण प्रौद्योगिकियों के विकास, मृदा एवं जल संरक्षण उपायों को सुदृढ़ करने, एकीकृत कृषि वानिकी प्रणालियों को बढ़ावा देने तथा अवनत भूमि के प्रभावी प्रबंधन के लिए जल विज्ञान एवं कार्बन पृथक्करण अध्ययनों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
 

DDG (NRM) ICAR and ADG (AAF&CC) Visit ICAR-IISWC Research Centre, Datia

अधिकारियों ने विशेष रूप से बांस आधारित जैव बाड़बंदी तथा फलोद्यान विकास के क्षेत्रों में केन्द्र की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय को बदलती जलवायु परिस्थितियों के बीच टिकाऊ कृषि विकास के लिए बहु-विषयक अनुसंधान प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

यह दौरा प्राकृतिक संसाधन संरक्षण एवं जलवायु-सहिष्णु कृषि के लिए नवाचारी और टिकाऊ समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में भाकृअनुप की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून)