भाकृअनुप-अटारी जोन X, हैदराबाद के अंतर्गत उर्वरकों के संतुलित उपयोग से जुड़े अभियान पर रिपोर्ट

भाकृअनुप-अटारी जोन X, हैदराबाद के अंतर्गत उर्वरकों के संतुलित उपयोग से जुड़े अभियान पर रिपोर्ट

28 मई, 2026, हैदराबाद

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोन X, हैदराबाद, के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के प्रमुख डीएपी-उपभोगी जिलों में आज उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर गहन जागरूकता अभियान के तहत 8 केवीके द्वारा गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस दौरान गुंटूर और प्रकाशम में केवीके द्वारा कुल 2 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 82 किसान लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त, हरित खाद (ग्रीन मैन्यूरिंग) और जैव उर्वरकों (बायो-फर्टिलाइज़र) पर 2 प्रदर्शन भी आयोजित किए गए।

Report on Campaign for Balanced Use of Fertilizers under ICAR-ATARI Zone X, Hyderabad

प्रत्यक्ष भौतिक संपर्क के माध्यम से कुल 82 किसानों तक पहुंचा गया, जबकि व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से 38,602 किसानों एवं हितधारकों तक व्यापक पहुँच बनाई गई। इस प्रकार, अभियान के माध्यम से कुल 38,684 लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित की गई, जिससे उर्वरकों के संतुलित उपयोग, हरित खाद तथा सतत पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों के प्रति प्रभावी जागरूकता का प्रसार हुआ।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन X, हैदराबाद)

×