This is Beta Website, Contents of the website is being updated....

Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-अटारी, जोन VI, गुवाहाटी ने 10वीं भारतीय बागवानी कांग्रेस में लिया भाग

9 नवंबर, 2023, गुवाहाटी

भाकृअनुप-अटारी, जोन VI, गुवाहाटी ने 6 से 9 नवंबर, 2023 को पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, खानापारा, गुवाहाटी में असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहाट, असम के सहयोग से भारतीय बागवानी विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 10वीं भारतीय बागवानी कांग्रेस- "आत्मनिर्भर भारत के लिए बागवानी क्षमता को उजागर करना" में भाग लिया। इस कांग्रेस में भाकृअनुप-अटारी, जोन VI, गुवाहाटी के वैज्ञानिकों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, असम तथा सिक्किम के केवीके ने भाग लिया। केवीके गोलपाड़ा, असम से लगभग 100 आदिवासी किसानों ने भी कांग्रेस में भाग लिया और कांग्रेस के किसान वैज्ञानिक संवाद सत्र में परिचर्चा की। भाकृअनुप-अटारी, जोन VI, गुवाहाटी ने भी कांग्रेस के दौरान प्रदर्शनी में भाग लिया और असम, अरुणाचल प्रदेश तथा सिक्किम के विभिन्न स्वदेशी फलों, बाजरा, अन्य क्षेत्रीय फसलों, विभिन्न पारंपरिक कपड़ों और मूल्य वर्धित उत्पादों का प्रदर्शन किया। भाकृअनुप-अटारी, जोन VI, गुवाहाटी को 10वीं भारतीय बागवानी कांग्रेस की प्रदर्शनी में सभी स्टालों के बीच प्रथम पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

ICAR-ATARI, Zone VI, Guwahati participated in 10th Indian Horticulture Congress  ICAR-ATARI, Zone VI, Guwahati participated in 10th Indian Horticulture Congress

(स्रोत: भाकृअनुप-अटारी, जोन VI, गुवाहाटी)